शॉपमैटिक का मानना है कि उसके इस प्रोग्राम की मदद से भारतीय कारोबारी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों जैसे कि अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, शॉपक्लूस, स्नैपडील से मुकाबला कर सकेंगे और अपने बिजनेस को बढ़ा भी सकेंगे। इससे उनको अच्छा प्रॉफिट भी मिलेगा।
यह लोग कर सकेंगे आवेदन
कंपनी के इस प्रोग्राम के तहत गृहणियों, छात्रों, फोटोग्राफर्स और छोटे कारोबारियों को टारगेट किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इससे देश में डिजिटल लेन-देन को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप शॉपमैटिक की वेबसाइट https://goshopmatic.com/sg/ पर विजिट कर सकते हैं।
शॉपमैटिक के सीईओ और को-फाउंडर अनुराग अवुला ने कहा, 'भारत में ऐसे कई प्रेरणादायी कारोबारी हैं जिनके पास शानदार आइडिया हैं, क्रिएटिव क्षमता या सुंदर प्रोडक्ट तैयार करने की क्षमताएं हैं। साथ ही वे ऑनलाइन सेलिंग के माध्यम से बड़ा बिजनेस खड़ा करने का इरादा रखते हैं। हमने टेक्नोलॉजी से जुड़ी बाधाओं को दूर करके ई-कॉमर्स कंपनी से जुड़ी जटिलताओं को दूर किया हैं। कारोबारियों को अक्सर ही ऐसी बाधाओं से जूझना पड़ता था।'