फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे पेट्रोल से ई-कॉमर्स कंपनियों की चांदी, बिक्री में हुआ 25 फीसदी का इजाफा

Mon, 08 Oct 2018 11:33 AM IST
मोहित धुपड़, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भले ही लोगों की जेबें ढीली हो रही है, लेकिन इससे ऑनलाइन कंपनियों की चांदी हो गई है। पिछले कुछ महीनों में बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग की एक वजह पेट्रो पदार्थों में वृद्धि को भी माना जा रहा है। इस दौरान ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार में 20 से 25 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


यही नहीं, ऑनलाइन कारोबार ने ग्रामीण इलाकों में भी अपनी पैठ बढ़ाई है। देखा जाए, तो देश में कई ऐसी नामी कंपनियां हैं, जो विभिन्न उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करती हैं। इन कंपनियों द्वारा करोड़ों ग्राहकों को उत्पाद बेचे जाते हैं। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं, जो सब्जियों, फलों, पैकेज्ड फूड्स, ड्रिंक्स इत्यादि को ऑनलाइन ऑर्डर पर ग्राहकों को घरों में ही उपलब्ध कराती हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग से समय व पेट्रोल की बचत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है कि लोग बड़ी चीजों के साथ-साथ घर में इस्तेमाल होने वाली रोजमर्रा की चीजें भी ऑनलाइन मंगाना ज्यादा बेहतर विकल्प मान रहे हैं। चंडीगढ़ निवासी गिरीश आनंद बताते हैं कि किसी सामान को बाजार से लाने में पेट्रोल, डीजल व समय की तो खपत होती है, साथ ही यातायात जाम से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग इस महंगाई के दौर में एक बेहतर विकल्प बन रहा है। चंडीगढ़ निवासी स्वर्णजीत सिंह के अनुसार, जिस तरह पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं, उससे अच्छा है कि चीजों को ऑनलाइन ही घर पर मंगा लिया जाए, ताकि छोटी-छोटी चीजों के लिए बाजार आने जाने से मुक्ति मिले और पेट्रोल की खपत बच सके।
 
बिक्री में 20 फीसदी तक इजाफा

एक नामी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से जुड़े सीनियर एग्जीक्यूटिव अभिषेक ने बताया कि खाद्य एवं पेय पदार्थ, कपड़े, गिफ्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी फैशनेबल एक्सेसरीज, शूज इत्यादि की ऑनलाइन बिक्री में 20 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

ग्रामीण इलाकों में भी बढ़ी पैठ

बाजार मामलों के जानकार अर्पण सेठी के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार में इजाफे की एक वजह पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि मानी जा रही है। इस प्रभाव से शहर ही नहीं, गांवों में भी ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा बढ़ा है। ऑनलाइन कारोबार की कई कंपनियां अपने बढ़ते रूरल बिजनेस ट्रेंड को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। देखा जाए, तो दूर-दराज क्षेत्रों में बैठे लोगों के लिए भी ऑनलाइन शॉपिंग एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें