फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2022 में रिटेल कर्मियों को नए हुनर की होगी जरूरत, 25 फीसदी लोगों को होना होगा रूबरू

Wed, 27 Dec 2017 06:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
retail
विज्ञापन
रिटेल सेक्टर में काम करने वाले लगभग 20 से 25 फीसदी कर्मियों को अगले पांच साल में नए तरह की हुनर की आवश्यकता होगी। रोजगारों की प्रकृति पर फिक्की-नास्कॉम तथा ईवाई की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योग के 95 फीसदी विशेषज्ञों का मानना है कि अगले पांच साल में अत्यधिक अनुकूलित आपूर्ति श्रृंखलाओं का सृजन खुदरा क्षेत्र की वृद्धि का प्रेरक होगा। 
विज्ञापन


ई-कॉमर्स की वजह से दिख रही है ग्रोथ
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उद्योग के 76 फीसदी से अधिक विशेषज्ञों का मानना है कि मध्यवर्ग का उदय होने तथा व्यापार नवाचार भी क्षेत्र में वृद्धि का प्रेरक होगा। ईवाई की एडवाइजरी सर्विसेज के पीपुल एंड ऑर्गनाइजेशन के पार्टनर अनुराग मलिक ने कहा कि व्यापार के नए मॉडल जैसे ई-कॉमर्स तथा मोबाइल फोन आधारित ई-रिटेलिंग भारत के टीयर-1,2 तथा 3 शहरों में तेजी से मशहूर हो रहे हैं। इस वृद्धि का असर रोजगार बाजार पर पहले से ही दिखाई देता है।
विज्ञापन

कंपनियों को चाहिए होंगे इन डिपार्टमेंट में स्किल मैनपॉवर

store
ई-कॉमर्स कंपनियां लॉजिस्टिक, वेयरहाउसिंग, वेब एंड ऐप डिजाइन, सिस्टम इंटीग्रेशन, कस्टमर सर्विस, बिग डाटा तथा मशीन लर्निंग में नए जॉब प्रोफाइल का सृजन कर रही हैं। इसलिए ट्रेनिंग, लर्निंग व डेवलपमेंट के माध्यम से नए हुनर को सीखने, प्रौद्योगिकी को स्वीकार करने तथा खुदरा क्षेत्र में रोजगार की बदलती भूमिका के लिए तैयार होने की आवश्यकता है।
  12 कोर सेक्टरों पर नजर
ईवाई की रिपोर्ट एक सर्वेक्षण पर आधारित है, जिसमें 12 वृहद प्रवृत्तियों की पहचान की गई है, जो साल 2022 में भविष्य के रोजगार के तरीकों का प्रतिनिधित्व करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें