फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ बांटने वाले यादव ने अब दोस्तों को दी चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ राहुल यादव ने हाल ही में अपने पूरे शेयर कंपनी के कर्मचारियों को देने की घोषणा की है। अपनी इस घोषणा के बाद अब राहुल ने जोमैटो और ओला के सीईओ को आधे शेयर अपने कर्मचारियों को देने की चुनौती दी है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि जोमैटो के सीईओ दीपेंदर गोयल और ओलाकैब्स के भाविश अग्रवाल राहुल यादव के आईआईटी के साथी हैं, जिन्हें राहुल ने चुनौती दी है।

राहुल ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है,"अब मैं जोमैटो के दीपेंदर गोयल और ओला कैब्स के भाविश अग्रवाल को चुनौती देता हूं कि इस नेक काम को जारी रखने के लिए वे अपने आधे शेयर अपने कर्मचारियों के नाम करें। मैं उम्मीद करता हूं कि वे दोनों इस नॉमिनेशन को आगे बढ़ाएं।"

(function(d, s, id) {  var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0];  if (d.getElementById(id)) return;  js = d.createElement(s); js.id = id;  js.src = "//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1&version=v2.3";  fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs);}(document, 'script', 'facebook-jssdk'));Now I challenge Deepinder Goyal of Zomato and Bhavish Aggarwal of Olacabs to continue this noble act and give away HALF...Posted by Rahul Yadav on Thursday, May 14, 2015
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या घोषणा की थी राहुल ने

मंगलवार की शाम को एक एम्प्लॉई टाउनहॉल में हाउसिंग डॉट कॉम के सीईओ ने कहा था कि वह यहां पैसा कमाने नहीं आए हैं, इसलिए वह अपने सारे शेयर अपने कर्मचारियों में बांट देंगे।

आपको बता दें कि राहुल के पास कंपनी के 4.57 फीसदी शेयर हैं। राहुल यादव ने दावा किया है कि कंपनी में उनकी करीब 150-200 करोड़ रुपए तक की शेयर होल्डिंग है।

आपको बता दें कि राहुल की तरफ से की गई इस घोषणा के बाद से ही वे सवालों के घेरे में हैं। कोई इन सबको पब्लिसिटी स्टंट कह रहा है तो किसी ने कंपनी में राहुल की हिस्सेदारी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें