फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि ने फिर से लांच किया किम्भो एप, व्हाट्सएप को देगा टक्कर

Wed, 15 Aug 2018 03:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

योग गुरू बाबा रामदेव की पतंजलि आर्युवेद ने एक बार फिर से अपने देशी मैसेजिंग एप किम्भो को लांच कर दिया है। व्हाट्सएप से टक्कर लेने के लिए स्वाधीनता दिवस के खास मौके पर इसे गूगल प्ले स्टोर लांच किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक लांचिंग 27 अगस्त को की जाएगी।

विज्ञापन


पहले मई में हुआ था लांच

बाबा रामदेव का यह एप व्हाट्सएप की तर्ज पर लांच हुआ था। किम्भो शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ संवाद है। यह व्हाट्सएप की तरह काम करता है। एप डाउनलोड करने वालों को पतंजलि के उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ भी देने की बात कही जा रही है।

इनसे होगी टक्कर

पतंजलि के किम्भो की सीधी टक्कर ईमो और व्हाट्सएप से होगी। किम्भो एप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
 

विज्ञापन

यह हैं फीचर्स

किम्भो एप के फीचर्स की बात करें तो इसके जरिए व्हाट्सऐप की तरह वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा इस एप के यूजर्स रियल टाइम में टेक्स्ट, मैसेज, वीडियो, फोटो और ऑडियो क्लिप दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे। इस एप में लोकेशन शेयरिंग का भी फीचर है। एप को लेकर दावा किया गया है कि यह एप पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें विज्ञापन नहीं दिखेंगे।

गूगल प्ले-स्टोर पर किम्भो ऐप के डेवलपर का एड्रेस भी पतंजिल आयुर्वेद लिमिटेड, डिपार्टमेंट ई-कॉमर्स, D-28 इंडस्ट्रियल एरिया, नियर इनकम टैक्स ऑफिस, हरिद्वार, उत्तराखंड, 249401 दिया गया है।

इस वजह से हटा था लांच के एक दिन बाद

प्ले-स्टोर से किम्भो के हटाये जाने पर कई बातें सामने आईं। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस की फोटो होने के कारण एप को स्टोर से हटाया गया है, वहीं कई रिपोर्ट में सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया। अब शुक्रवार को कंपनी की ओर से ग्राहकों को मैसेज भेजकर कहा जा रहा है कि जल्द ही एप को प्ले-स्टोर पर अपडेट किया जाएगा।

जिन लोगों ने किम्भो एप को डाउनलोड किया है उन्हें एक मैसेज मिल रहा जिसमें लिखा है, 'किम्भो एप के बीटा वर्जन को लाडनलोड करने के लिए शुक्रिया। ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण सर्विस बंद की गई है। एप को जल्द ही आधिकारिक रूप से लांच किया जाएगा।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें