जियो फिलहाल कई शहरों के चुनिंदा इलाकों में पायलेट स्तर पर यह प्रोजेक्ट चला रहा है। जियो टेलिकॉम की तरह इस सेवा को भी शुरू के 6 महीने ग्राहकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त रख सकता है, जिससे उसे ग्राहकों को जोड़ने में काफी आसानी होगी।
जियो के पहले से ग्राहकों को मिल सकती है सौगात
रिलायंस जियो का पहले से इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को सबसे पहले इस स्कीम से जोड़ेगा, जिनको कई तरह की छूट मिलेगी। पहले से ग्राहक होने के कारण कई तरह की औपचारिकताएं नहीं निभानी पड़ेगी। हालांकि यह सर्विस प्रीपेड न होकर के पोस्टपेड होगी, जिसके लिए ग्राहकों को बाद में पैसा चुकाना पड़ेगा।