फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऐप से जानें कौन सी टिकट करें बुक जिससे सीट मिले कन्फर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के अवसर पर घर से दूर रहने वाले चाहते हैं कि वह समय पर घर पहुंच जाएं, वह ट्रेन में कंफर्म टिकट पाने का हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन इनमें से काफी लोगों को निराशा हाथ लगती है।
विज्ञापन


इस निराशाजनक स्थिति में मदद के लिए एक ऐप सामने आया है, जिसका दावा है कि वह यात्रियों को रेलगाड़ी में कंफर्म बर्थ दिलवाने में काफी मदद करता है। इस ऐप का नाम रेलयात्री डॉट इन है।

रेलयात्री डॉट इन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनीष राठी का कहना है कि त्योहारों में घर पहुंचने के चक्कर में लोग कंफर्म टिकट हासिल करने के लिए कई माह पहले ही बुकिंग कराते हैं, लेकिन ऐन वक्त पर पता चलता है कि उनका टिकट वेटिंग में रह गया।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें कोई बता दे कि किस ट्रेन से जाया जाए, किस श्रेणी में बुकिंग कराई जाए, शुक्रवार को निकला जाए या सोमवार को, आदि तो उनकी यात्रा रद्द नहीं होगी।
विज्ञापन

सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट

जानकारी के अभाव में लोग कई-कई ट्रेनों में बुकिंग का दांव खेलते हैं, जिसके कारण उन्हें समय एवं पैसे दोनों का नुकसान होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि रेलयात्री डॉट इन ऐप में इसी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उनके मुताबिक वेटलिस्ट प्रेडिक्शन से युक्त रेलयात्री ऐप सीधे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा 08080809551 पर मिस्ड कॉल देकर प्राप्त किया जा सकता है।

रेलयात्री का ‘सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट’ऐतिहासिक टिकट कंफर्मेशन ट्रेंड के आधार पर किसी ट्रेन में वेटिंग टिकट के भविष्य के बारे में प्रेडिक्ट करता है। इसके लिए पिछली यात्रा अवधि के जुटाए आंकड़ों का विश्लेषण कर निष्कर्ष दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें