त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियां तरह-तरह की स्कीमें लेकर आ रही हैं। इसी क्रम में अन्य कंपनियों जैसे अमेजन से ज्यादा सेल करने के लिए फ्लिपकार्ट अपने रेगुलर ग्राहकों के लिए प्रीव्यू ऑफर ला रही है।
कंपनी रेगुलर ग्राहकों को पोस्टकार्ड के माध्यम से इस प्री व्यू ऑफर में भाग लेने के लिए आमंत्रण दे रही है। ताकि दो अक्टूबर से शुरू हो रही बिग बिलियन डे सेल से दो दिन पहले यानि तीस सितंबर को ऑफर के बारे में जान जाएं।
फ्लिपकार्ट के सीएमओ समरदीप का कहना है कि हम अपने ग्राहकों को अपने साथ बांधे रखने के लिए ये कवायद पिछले छह माह से करते चले आ रहे हैं। फ्लिपकार्ट इस सेल में करीब तीस करोड़ रुपए खर्च करेगी, इसमें डिजिटल मार्केटिंग पर खर्च शामिल नहीं है। वहीं फ्लिपकार्ट की राइवल अमेजन इस पांच दिन की सेल में मार्केटिंग पर 130 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।