फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा पर 156 करोड़ से ज्यादा का खर्च

Sat, 13 Apr 2019 05:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mark zukerberg - फोटो : PTI
विज्ञापन

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग जहां सैलरी के तौर पर महज एक डॉलर लेते हैं, वहीं उनकी सुरक्षा पर कंपनी लाखों करोड़ रुपये खर्च करती है। फेसबुक पर अपने यूजर्स के डाटा को असुरक्षित करने के आरोप लगते रहते हैं।

परिवार की सुरक्षा पर खर्च होते हैं इतने रुपये

फेसबुक ने बताया कि वो मार्क और उनके परिवार की सुरक्षा पर 156 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए हैं। कंपनी ने 26 लाख डॉलर केवल उनके निजी जेट विमान पर खर्च किया। अमेरिका के सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन में शुक्रवार को फाइलिंग में कंपनी ने यह जानकारी दी। 

शामिल है यह खर्चा

चार्टर कंपनियों को मिलने वाले विमान के इस खर्च में सवारी फीस, ईंधन, क्रू और कैटरिंग का खर्च भी शामिल है। फेसबुक पर डाटा चोरी और चुनाव में हस्तक्षेप करने के आरोप के बाद मार्क की सुरक्षा की रकम में बढ़ोतरी की गई  है। 

एक साल में 60 फीसदी हुआ इजाफा

मार्क जुकरबर्ग की सुरक्षा खर्च में 60 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी ने अपने अधिकारियों की सुरक्षा का खर्च बढ़ाया है। कंपनी का कहना है कि फाउंडर, सीईओ, चेयरमैन और कंट्रोलिंग शेयरहोल्डर के नाते जकरबर्ग की सुरक्षा बढ़ाना जरूरी था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें