सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक भारत के चुनावों पर अमेरिका सहित सिंगापुर और डुबलिन से नजर रख रहा है। कंपनी के करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी फर्जी खबरों का प्रसार रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
कंपनी के कर्मचारी फेसबुक के अलावा उसके स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर भी नजर रख रहे हैं। एक तरह से कंपनी ने अपने यहां भी वॉर रूम खोल रखा है, जो चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हुए है।
इस टीम को 18 महीने पहले तैयार किया गया था, जो चुनाव शुरू होने से पहले ही सभी तरह के पोस्ट और कमेंट के अलावा वीडियो एवं विज्ञापनों पर नजर रख रही है। 11 अप्रैल को वोटिंग का पहला चरण है। फेसबुक के भारत में एमडी अजीत मोहन ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए कहा कि फेसबुक भारत में निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर के पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।