फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और ईएसटी समूह भारतीय स्टार्टअप में करेंगे 1,770 करोड़ रुपये का निवेश

Fri, 27 Sep 2019 09:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक और स्विट्जरलैंड का ईएसटी समूह दोनों भारतीय स्टार्टअप्स में निवेश करेंगे। फेसबुक ने तकनीकी स्टार्टअप को निवेश के लिए चुना है तो ईएसटी समूह का जोर वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्टअप में निवेश पर है। 

विज्ञापन


ईएसटी समूह ने शुक्रवार को बताया कि बिजनेस मॉडल और फिनटेक क्षेत्र से जुड़े भारतीय स्टार्टअप में अगले 18 महीनों के दौरान करीब 1,770 करोड़ रुपये का निवेश किए जाने की योजना है। समूह को भारतीय बाजार में तेजी आने का पूरा भरोसा है। उसका कहना है कि सुस्ती के इस दौर में बाजार को नए मौके उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

समूह के सीईओ व निदेशक सिंधू भास्कर ने कहा कि भारतीय बाजार की सबसे कीमती पूंजी वहां के बौद्धिक और शिक्षित नागरिक हैं और इनका इस्तेमाल समस्या वाले क्षेत्रों में नवोन्मेष के लिए होना चाहिए, जिसे बाद में पूंजी सृजन में बदला जा सकता है। 
विज्ञापन


समूह की योजना पहले से मौजूद प्लेटफॉर्म में निवेश कर इसे बड़े इकोसिस्टम वाले प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, जो अर्थव्यवस्था की वृद्धि को तेज करने में मददगार होगा। इसके अलावा वित्त बाजार, बैंकिंग संचालन, वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़ी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग और ब्लॉकचेन तकनीक में भी निवेश की योजना है।

दूसरी ओर, फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन का कहना है कि भारत की इंजीनियरिंग प्रतिभा को आगे लाने के लिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र के स्टार्टअप में कंपनी निवेश करेगी। स्टार्टअप इकोसिस्टम पर आधारित कार्यक्रम में उन्होेंने कहा कि उनकी कंपनी नवोन्मेष के तहत देशभर की करीब 2 लाख महिला उद्यमियों को अपने साथ जोड़ रहा है, जो रोजगार बढ़ाने में मददगार साबित होेंगे। अभी कुल स्टार्टअप में महिला संस्थापकों की संख्या 9-10 फीसदी ही है, जिसे हम बढ़ाना चाहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें