फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन सामान खरीदने की सोच रहे हैं, हो जाएं सावधान!

Thu, 20 Oct 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आजकल ऑनलाइन शॉपिंग करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है, जहां ये सुविधा फायदेमंद है,वहीं नुकसानदायक भी। अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित ऑनलाइन बिक्री करने वाली कंपनियों के अवैध गोरखधंधे शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


दीपावली के मौके पर बंपर डिस्काउंट ऑफर में नकली सामानों की बिक्री धड़ल्ले से शुरू हो गयी है।

बुधवार को मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस ने ऐसे ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है जो एचपी कंपनी की डुप्लीकेट बैटरी, चार्जर, एडॉप्टर आदि की सस्ते दर पर ऑनलाइन बिक्री करते थे। 
Trending Videos
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट और अमेजन के अधिकृत डीलर हैं आरोपी

ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : डेमो
पुलिस के मुताबिक नकली सामानों की बिक्री करने वाले फ्लिपकार्ट और अमेजन के अधिकृत डीलर हैं। इन्फोसर्स ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी राइट्स (ईआईपीआर) नामक एक इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया और उसके बाद डीबी मार्ग पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

इस एजेंसी के निदेशक गुलफराज मकानी ने बताया कि एचपी कंप्यूटर के नकली पार्ट्स की बिक्री डीबी मार्ग पुलिस थाने के बगल में स्थित पटेल मेंशन, टोपी वाला लेन में दो शॉप कम आफिस में चलाया जा रहा था।

जहां से पुलिस ने करीब तीन सौ नकली पार्ट्स भी बरामद किए हैं। तो सावधान हो जाएं,जो सामान आप इन ऑनलाइन बाजार से खरीद रहे हैं वो नकली तो नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें