फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! आपके बच्चे पर है इन ई-कॉमर्स कंपनियों की नजर, मांग रही हैं यह निजी जानकारियां

Fri, 03 May 2019 04:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में कार्यरत कई ई-कॉमर्स कंपनियों की नजर अब आपके बच्चों पर चली गई है। केवल बच्चों के उत्पाद बेचने वाली कई ई-कॉमर्स कंपनियां उनके अभिभावकों से शून्य से 10 साल के बच्चों के बारे में निजी जानकारी मांग रहे हैं। इस जानकारी में बच्चों के फोटो और पता व स्कूल के बारे में भी डिटेल्स मांगा जा रहा है। 

मांगी जा रही हैं यह जानकारियां

जो डाटा कंपनियां माता-पिता से मांग रही हैं उनमें नाम, जेंडर, उम्र अथवा जन्म तिथि और फोटोग्राफ शामिल हैं। यह जानकारियां मांगने के बाद माता पिता को बच्चों के स्वास्थ्य, खाने-पीने और उत्पादों पर छूट ऑफर कर रहे हैं। 

इसलिए है चिंता की बात

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक कंपनियों द्वारा माता-पिता से बच्चों की निजी जानकारी अपने उत्पादों के बेचने के लिए गलत है। कंपनियां इस तरह का डाटा थर्ड पार्टी को बेच सकती हैं। इससे बच्चों के साथ होने वाले अपराध भी बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

नहीं देनी चाहिए जानकारी

एक्सपर्ट का मानना है कि माता-पिता को अपने बच्चों के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं देनी चाहिए। इससे आगे चलकर वो किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। निजता के समर्थन एक्सपर्ट मानते हैं कि माता-पिता को अपने बच्चों का डाटा शेयर नहीं करना चाहिए, क्योंकि कंपनियां भविष्य में इसका इस्तेमाल अपने व्यापारिक हितों को पूरा करने के लिए कर सकती हैं। 

यह कंपनियां मांग रही है जानकारी

जो कंपनियां बच्चों के बारे में जानकारी मांग रही हैं उनमें अमेजन, फर्स्ट क्राई, पैरेंटलेन, जॉनसन एंड जॉनसन शामिल हैं। हालांकि सरकार ने एक ड्रॉफ्ट तैयार किया है जिसके अनुसार बच्चों की ट्रैकिंग, प्रोफाइलिंग और विज्ञापन के जरिए टारगेट करने पर रोक लगाने का प्रस्ताव है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें