फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेजन को हुआ 360 करोड़ डॉलर का मुनाफा, भारत में एफडीआई से नहीं पड़ा असर

Sat, 27 Apr 2019 07:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में अमेजन को सरकार द्वारा फरवरी में लागू किए गए एफडीआई के नियमों से ज्यादा असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इसका थोड़ा सा असर ही उसके व्यापार पर पड़ा। कंपनी को पहली तिमाही में 360 करोड़ डॉलर का मुनाफा हुआ था। इसमें भारत में संचालित अमेजन.इन का भी अहम योगदान है। 

विज्ञापन


अमेजन के मुख्य वित्तीय अधिकारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रयान ओलसावकी ने कहा कि पूरी तिमाही पर नए एफडीआई का असर कम देखने को मिला। कंपनी का भारत में बिजनेस लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल अमेजन पर एफडीआई के पहले जैसा स्टॉक था, वो पूरा मौजूद है। 

तीन हफ्ते में वापस आ गए सारे उत्पाद

अमेजन की वेबसाइट पर एफडीआई लागू होने के बाद कई सारे उत्पाद हटा लिए गए थे, लेकिन तीन हफ्ते में ही सारे उत्पादों को फिर से वापस लाया गया। अब कंपनी फिर से अपने सभी उत्पाद बेच रही है। 

कीमतों में पड़ा असर

हालांकि इस नियम के लागू होने के बाद उत्पादों की कीमतों पर असर देखने को मिला। अब कंपनी ग्राहकों को उतनी छूट नहीं दे पा रही है। 17 जनवरी को अमेजन की वेबसाइट पर 18 करोड़ उत्पाद मौजूद थे। कंपनी ने इसके बाद एक फरवरी तक उत्पादों की संख्या घटाकर 15.4 करोड़ कर दी थी। हालांकि 22 फरवरी को फिर से 18.2 करोड़ उत्पाद वापस आ गए थे। हालांकि इन उत्पादों की कीमतों में थोड़ा सा इजाफा देखने को मिला था। 

चीन से खत्म किया व्यापार

कंपनी ने फिलहाल चीन से अपने व्यापार को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। अब वो भारत में अपने बिजनेस पर ज्यादा फोकस कर रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें