फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों का फिर से विश्वास जीतने की तैयारी में स्नैपडील, अंबानी के दामाद ने किया निवेश

Tue, 23 Jul 2019 06:36 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन कंपनी स्नैपडील एक बार फिर से मार्केट में छा जाने के लिए तैयार हो रही है। कंपनी की गिर गई साख को फिर से उठाने के लिए एक नई कोशिश की जा रही है। मंगलवार को कंपनी में मुकेश अंबानी के दामाद और पीरामल समूह के मालिक आनंद पीरामल ने भारी भरकम निवेश किया है। 

रिटेल इंडस्ट्री में पकड़ करेगी मजबूत 

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक आनंद पीरामल ने अपनी व्यक्तिगत हैसियत के अनुसार इसमें निवेश किया है। इस निवेश के बाद स्नैपडील एक बार फिर से रिटेल इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इस निवेश के बाद कंपनी का मकसद अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाएगी, जिससे यह फ्लिपकार्ट और अमेजन को टक्कर दे सके। 

छोटे शहरों पर होगा फोकस

आनंद पीरामल ने बयान जारी करते हुए कहा कि स्नैपडील लगातार अपना फोकस छोटे शहरों में कर रही है, और इसमें उसको काफी सफलता भी मिली है। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों को भी काफी फायदा पहुंचा है। अभी भी इन शहरों में काफी लोग हैं, जो कि ई-कॉमर्स का प्रयोग ही नहीं करते हैं, ऐसे में कंपनी भविष्य में बहुत कुछ अच्छा कर सकती है। 

आय में हुआ 73 फीसदी का उछाल

2018-19 में कंपनी की आय जहां 73 फीसदी बढ़कर 925.3 करोड़ रुपये हो गई, वहीं नुकसान में 71 फीसदी (186 करोड़ रुपये) की कमी देखने को मिली। कंपनी की वेबसाइट पर ट्रैफिक और ट्रांजेक्शन में भी इजाफा देखने को मिला। 

आनंद होंगे बोर्ड में शामिल

स्नैपडील के सह-संस्थापक कुणाल बहल ने कहा कि आनंद पीरामल के इस निवेश से पता चलता है कि उनको इसके भविष्य को लेकर के काफी भरोसा है। इस निवेश के बाद आनंद स्नैपडील के बोर्ड में भी शामिल हो गए हैं। पिछले दो सालों में कंपनी से नए 60 हजार से अधिक सैलर्स को जोड़ा है। अब कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्टर्ड सैलर्स की संख्या पांच लाख के पार चली गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें