फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prime Day सेल पर अमेजन के कर्मचारियों ने पूरी दुनिया में शुरू किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 15 Jul 2019 08:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व की दिग्गज ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की प्राइम डे सेल पर कर्मचारियों ने पूरे विश्व में विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। कर्मचारी यह प्रदर्शन कंपनी की नीतियों के खिलाफ कर रहे हैं। 

कर्मचारियों के लिए नहीं हैं सही नीतियां

अमेरिका से लेकर के ब्रिटेन और जर्मनी के अलावा कई देशों में यह विरोध प्रदर्शन इसलिए हो रहा है ताकि कंपनी कर्मचारियों के लिए जारी अपनी नीतियों में बदलाव करे। 

यह है मांग

कर्मचारियों की मांग है कि वर्किंग कंडीशन सही हो, नौकरी सुरक्षित रहे और उनको अच्छा वेतनमान मिले। अमेजन के वेयरहाउस और पायलट भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। इस प्रदर्शन के जरिए कर्मचारी अमेजन के मालिक जेफ बेजोस को यह संदेश देना चाहते हैं कि वो रोबोट नहीं है, बल्कि इंसान हैं। 

छह घंटे कार्य से रहेंगे विरक्त

अमेरिका के मिन्नेसोटा शहर के  कर्मचारी सेल के पहले दिन छह घंटे कार्य से विरक्त रहेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पूर्ण तरीके से कंपनी का कर्मचारी माना जाए। इसके अलावा उनको मजदूरी के बजाए सैलरी पर रखा जाए। 

जर्मनी में दो दिन की हड़ताल

जर्मनी में कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी उनकी आय पर छूट नहीं दे सकती है। प्राइम डे सेल पर कर्मचारियों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनको एक दिन में ही सामान की डिलिवरी करनी होती है। हालांकि इसके लिए कंपनी अलग से उन्हें किसी तरह का कोई आर्थिक लाभ नहीं देती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें