फिल्पकार्ट में जापान की सॉफ्टबैंक सबसे बड़ा निवेशक है। सॉफ्टबैंक चाहता कि यह डील अमेजॉन से हो। अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए सॉफ्टबैंक ने फ्लिपकार्ट में 4 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। यह निवेश तब होगा जब फ्लिपकार्ट अमेजॉन के साथ अपनी डील को फाइनल करेगी
21 अरब डॉलर की कंपनी है फ्लिपकार्ट
वॉलमार्ट की फ्लिपकार्ट से डील हो जाने पर सबसे ज्यादा नुकसान अमेजॉन को होगा। डील के बाद फ्लिपकार्ट अमेजन के खिलाफ वह अधिक ताकत के साथ मुकाबला कर पाएगी, क्योंकि पिछले काफी समय से दोनों में कड़ी टक्कर देखने को मिली है। इसे अमेजॉन के लिए इसलिए भी चुनौती माना जा सकता है क्योंकि अमेजॉन भारत में आक्रामक तरीके से विस्तार कर रही है।
कंपनी ने यहां 5 अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। फ्लिपकार्ट में अधिकांश हिस्सेदारी खरीदेगी। इस डील की कुल वैल्यू 21 बिलियन डॉलर की आंकी जा रही है।