फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल देने वाला है बड़ा तोहफा, एक बिल से कर सकेंगे फोन, DTH-ब्रॉडबैंड के पेमेंट्स

Fri, 01 Jun 2018 03:25 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। कंपनी सभी सर्विस लेने वाले कस्टमर के लिए एक ही बिल से पेमेंट करने की सर्विस शुरू करने जा रहा है। 

विज्ञापन


कंपनी देती है यह सारी सर्विस
एयरटेल मोबाइल फोन, लैंडलाइन, डीटीएच और ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सर्विस देती है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे लोगों को अलग-अलग बिल भरने से छुटकारा मिलेगा। हालांकि कंपनी अभी इसकी टेस्टिंग कर रही है। 

बिल में मिलेगा 10 फीसदी का डिस्काउंट
एयरटेल के ग्राहकों को इस एक बिल में सभी सर्विस के लिए पेमेंट करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए लिए कंपनी ने हैदराबाद में टेस्टिंग शुरू कर दी है और अगले दस दिनों में इसे दक्षिण भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जियो को मिलेगी टक्कर
एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए यह सर्विस शुरू करने का प्लान किया है। जियो भी एक हजार रुपये से कम में 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ इंटरनेट,जियो टीवी के जरिए टीवी और वॉयस की सर्विस देने की जल्द शुरुआत करने जा रहा है। 

विज्ञापन

छोटे शहरों में भी देगा ब्रॉडबैंड सर्विस

भारती एयरटेल
एयरटेल देश के टियर टू और टियर थ्री शहरों में भी ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी कई हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। अभी ब्रॉडबैंड सर्विस देश के 89 शहरों में कंपनी दे रही है। 

लॉन्च किया है नया प्लान
 एयरटेल ने नया होम ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हाई-स्पीड 300Mbps की स्पीड से इंटरनेट की सर्विस मिलेगी। दरअसल इस प्लान को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बाजार में उतारा है जिन्हें हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है।

फाइबर टु द होम (FTTH) पर आधारित इस प्लान की कीमत 2,199 रुपये है यानी हर महीने आपको 2,199 रुपये देने होंगे। इस प्लान में आपको 1200GB अल्ट्रा हाई स्पीड डाटा मिलेगी। इस प्लान के सात ही आपको अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग भी मिलेगी।
 
इस प्लान के यूजर्स को एयरटेल ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगी और विंक व एयरटेल टीवी ऐप का इस्तेमाल भी पूरी तरह से फ्री होगा। बता दें कि पिछले साल ही कंपनी ने डाटा रॉल ओवर प्रोग्राम शुरू किया था जिसके तहत इस महीने का बचा हुआ डाटा अगले महीने इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस प्लान के साथ भी यह सुविधा मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें