बता दें कि बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था। बिन्नी ने कहा कि यह समय उनके और उनके परिवार के लिए काफी चुनौती भरा है। जानकारी के मुताबिक बिन्नी पर लगा यौन दुर्व्यहार का मामला कुछ साल पूर्व का है।
सूत्रों के मुताबिक बिन्नी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप जुलाई में लगा था। आरोप लगाने वाली फ्लिपकार्ट की पूर्वकर्मी थीं और आरोप लगाने के समय पर कंपनी छोड़ चुकी थीं। सूत्रों के मुताबिक हालांकि जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन बिन्नी की ओर से भी लापरवाही पाई गई थी।
व्यक्तिगत दुर्वव्यवहार का यह मामला 2016 का है, जब कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने यह आरोप लगाया था। हालांकि उक्त महिला कर्मचारी ने कंपनी को 2012 में ही अलविदा कह दिया था। महिला ने फ्लिपकार्ट छोड़ने के बाद 2016 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोली और एक बार फिर से बिन्नी बंसल के संपर्क में आई। इसके बाद उक्त महिला ने वालमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन को दुर्वव्यवहार के मामले की शिकायत की थी।
वालमार्ट बिन्नी द्वारा अधिग्रहण के वक्त इस बात की जानकारी न देने से नाराज था। वालमार्ट ने एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी फर्म से मामले की सुनवाई करने को कहा था। जुलाई 2018 में बिन्नी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का मामला सभी के सामने आया था। जिसने आरोप लगाया था वह फ्लिपकार्ट की पूर्व कर्मी थी। हालांकि, आंतरिक जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई।
बिन्नी बंसल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा वो फिलहाल कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक बने रहेंगे और निदेशक बोर्ड में सदस्य के तौर पर काम करते रहेंगे। बिन्नी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में कहा है कि अपने ऊपर लगे आरोपों से वह सन्न हैं और वह इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं।