फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने 540 कर्मियों को नौकरी से निकाला, बताई ये वजह 

Sun, 08 Sep 2019 05:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने अपने 540 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है। ये छंटनी गुडगांव स्थित कंपनी के दफ्तर में हुई है, जिनमें मुख्य रूप से कस्टमर सपोर्ट और डिलीवरी पार्टनर के कर्मचारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हमने 541 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है जो कि जोमैटो के कुल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत है। छंटनी के बाद कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 5,000 रह गई है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया है उन्हें दो से चार महीने का भुगतान किया जा रहा है। कंपनी की तकनीक में हुए सुधार के बाद ये नौकरियां खत्म हुई हैं। 

जोमैटो का कहना है-

पिछले कुछ महीनों में हमने देखा है कि हमारे टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म बेहतर हुए हैं। हमने शिकायत सुलझाने की स्पीड बेहतर कर ली है और अब हमारे सिर्फ 7.5 फीसदी ऑर्डर के लिए सहयोग की आवश्यकता होती है। 

विज्ञापन

कंपनी ने इससे पहले 60 कर्मचारियों को यह कहकर निकाल दिया था कि वो अपनी सेवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ऐसा कर रही है। इससे पहले 2015 में कंपनी ने खर्चे में कटौती के नाम पर 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। मालूम हो कि जोमैटो कंपनी भारत में हर माह चार करोड़ ऑर्डर डिलीवरी करने का दावा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें