फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन-धान्य के कामना-पर्व पर जान लें बैंकों में कितनी सुरक्षित है आपकी लक्ष्मी

Sun, 27 Oct 2019 03:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रुपया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बैंकों में आपका धन कितना सुरक्षित है इसे लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पंजाब और महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के कामकाज पर प्रतिबंध के बाद एक बार फिर बैंकों में रखे धन की सुरक्षा को लेकर बातें होने लगी हैं।

विज्ञापन


यह बात इसलिए भी मौजूं है कि आज भी 60 फीसदी से ज्यादा भारतीय लोग अपनी लक्ष्मी को सरकारी बैंकों में रखकर आश्वस्त होते हैं। दूसरी तरफ 20 फीसद से कम लोग निजी बैंकों में पैसा जमा कराते हैं। इस त्यौहार हम आपको बताते हैं कि आपका पैसा किन बैंकों में और कितना सुरक्षित है। 

सहकारी बैंक का आकर्षण

पैसा रखने के लिहाज से लोग सहकारी बैंकों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इसलिए कि सहकारी बैंक अन्य बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज देते हैं। लेकिन सहकारी बैंकों में पैसा रखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यह भी जान लेना चाहिए कि आखिर सहकारी बैंक ज्यादा ब्याज क्यों दे रहे हैं। बैंक जिन कंपनियों में पैसा लगा रहे हैं उसकी जानकारी भी कर लेनी चाहिए ताकि सुदूर लाभ-हानि का आकलन किया जा सके। 

डाकघर में है पैसा तो रहें आश्वस्त

अगर आपका पैसा डाकघर में है तो वह सबसे अधिक सुरक्षित है। इसलिए कि डाकघर में जमा आपकी पूंजी की पाई-पाई की गारंटी सरकार देती है। इसकी वजह यह है कि डाकघर में रखे पैसा का उपयोग सरकार अपने काम के लिए करती है। इसीलिए वह उस पैसे की पूरी गारंटी देती है।   

यह सरकारी व्यवस्था करती है ग्राहक का हित सुरक्षित

बैंक के डूब जाने की स्थिति में सरकार सक्रिय होती है। इसकी कोशिश होती है कि ग्राहकों के हित सुरक्षित रह पाएं। इसी के लिए बैंके के विलय का विधान किया जाता है। अगर किसी बैंक के डूबने के हालात बनते हैं तो सरकार उसका विलय किसी दूसरे बैंक में कर देती है। जिस बैंक में विलय होता है वह ग्राहक के पैसे की भी गारंटी लेता है इसलिए उपभोक्ता का हित सुरक्षित रहता है।

संयुक्त खाते के लाभ

संयुक्त खाता लाभकारी है। मिसाल के तौर पर अगर निजी खाते के साथ उसी बैंक में आपका संयुक्त खाता भी है तो उसके डूबने की स्थिति में आपको अपेक्षाकृत अधिक पैसा मिलता है। लेकिन संयुक्त खाते में पहला नाम दूसरे व्यक्ति का हो। 

निवेश के विकल्पों को भी जान लें

बाजार में निवेश के कई विकल्प हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप अपना पैसा किसी एक जगह लगाने के बजाय विकल्पों में निवेश करें। ऐसा करना लंबे समय के लिहाज से लाभकारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें