फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला लांच करेगी सेल्फ ड्राइव गाड़ियां, 50 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश

Thu, 28 Mar 2019 02:39 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप बेस्ट कैब कंपनी ओला अब देश में सेल्फ ड्राइव गाड़ियों को लांच करने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने 50 करोड़ डॉलर निवेश करने का प्लान बनाया है। इसके लिए कंपनी देश के प्रमुख शहरों में जल्द ही पायलट योजना पर काम करना शुरू कर देगी। 

10 हजार गाड़ियों से होगी शुरुआत

ओला सेल्फ ड्राइव स्कीम के तहत 10 हजार गाड़ियों को उतारने जा रही है। इसके तहत एसयूवी, लग्जरी सेडान भी उतारी जाएंगी। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा है कि वो रेंटल, सब्सक्रिप्शन और कॉरपोरेट लीज के फॉर्मेट पर काम करेगी। 

विज्ञापन

इन कंपनियों के साथ किया करार

कंपनी ने दिग्गज ऑटो कंपनियों ह्यूंडई और किया मोटर्स के साथ इसके लिए करार किया है। ओला इन कंपनियों की गाड़ियों को देश के टॉप पांच-सात मार्केट में उतारेगी। ह्यूंडई मोटर और किया मोटर्स ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा देने वाली कंपनी ओला में 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेंगी।

दरअसल, वैश्विक वाहन बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने की रणनीति के लिए भारत प्रमुख बाजार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों कंपनियों ने ओला में निवेश करने का फैसला किया है। यह दोनों कंपनियों का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त निवेश होगा।

इन कंपनियों से होगी प्रतिस्पर्धा

सेल्फ ड्राइव में फिलहाल जूम कार, ड्राइवईजी, माइल्स और रेव जैसी कंपनियां काम कर रही हैं। ओला अगर अपनी इस योजना पर अमलीजामा पहनाती है तो फिर यह इस क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनी हो जाएगी। 
विज्ञापन

दोपहिया में लाएगी स्कूटर, ई-व्हीकल

इसके साथ ही कंपनी दोपहिया में बाइक के अलावा स्कूटर और ई-व्हीकल भी लाने वाली है। पिछले साल कंपनी ने बाहरी शहरों के लिए किराये पर गाड़ी देने की सुविधा को शुरू किया था। तीनों कंपनियों ने कहा कि वे भारतीय बाजार के अनुरूप ई-वाहन और चार्जिंग की बुनियादी सुविधाएं विकसित करेंगी।

ह्यूंडई मोटर समूह के कार्यकारी वाइस चेयरमैन इयुसन चुंग का कहना है कि वैश्विक वाहन बाजार में अग्रणी भूमिका निभाने की रणनीति के लिए भारत हमारे लिए प्रमुख बाजार है। ओला के साथ हमारी साझेदारी स्मार्ट परिवहन समाधान उपलब्ध कराने के प्रयासों को भी आगे बढ़ाएगी।

वहीं, ओला के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा कि इस साझेदारी से बाजार में नई पीढ़ी के परिवहन समाधान लाने में मदद मिलेगी।

सचिन बंसल ने किया था निवेश

फ्लिपकार्ट के संस्थापक रहे सचिन बंसल ने ऐप बेस्ड कैब कंपनी ओला  में 150 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सचिन ने ओला को संचालित करने वाली कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजी के 70,588 से अधिक जे सीरिज के शेयरों को खरीद लिया है। प्रत्येक शेयर के लिए सचिन ने 21, 250 रुपये चुकाए हैं। ओला में सॉफ्टबैंक का सबसे बड़ा निवेश है। सचिन द्वारा निवेश करने के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू 570 करोड़ डॉलर के पार चली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें