फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार नहीं लाएगी 5000 और 10000 के नए नोट

Fri, 24 Mar 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Submitted by : मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की 5,000 और 10,000 के नोट लाने की कोई योजना नहीं है। नोटबंदी के सरकार की योजना थी कि 500 और 2000 के नए नोटों के बाद बड़े नोटों को अर्थव्यवस्था में ला सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और वह बड़े नोटों को बाजार में नहीं लाएगी।
विज्ञापन


वहीं पिछले महीने  पिछले महीने आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा था कि 1000 का नोट दोबारा सर्कुलेशन में लाने की कोई योजना नहीं है। वहीं छोटे नोटों 10, 20, 50 के नए नोटों की छपाई का ऐलान सरकार पहले ही कर चुकी है। वहीं सरकार की 10 का प्लास्टिक का नोट लाने की भी योजना है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले साल 8 नवंबर को नोटबंदी का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद 500/1000 के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद अर्थव्यवस्था से 86 फीसदी करंसी चलन से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें