बैंक अपने कस्टमर्स को डोर स्टेप बैंकिंग के लिए तीन विकल्प मुहैया कराता है। इसमें एक है ऑन कॉल पिक अप, जिसमें रिक्वेस्ट पर बैंक प्रतिनिधि कस्टमर के घर या ऑफिस का विजिट करता है। इसके लिए फोन कॉल से रिक्वेस्ट डाली जा सकती है।
बैंकों की तरफ से डोर स्टेप बैंकिंग में पिक अप सर्विस के तौर पर चेक/ड्राफ्ट/ पे ऑर्डर्स, नई चेक बुक डिमांड रिक्वेस्ट, फॉर्म 15 जी या 15 एच, आईटी चालान का एक्सेप्टेंस जैसी सर्विस का फायदा ले सकते हैं।
इसके अलावा डिलिवरी सर्विस के तौर पर अकाउंट स्टेटमेंट, टीडीएस फॉर्म/ फॉर्म 16 सर्टिफिकेट, गिफ्ट कार्ड की सुविधा भी मिलती है।