अब एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले लोगों के यात्रियों के लिए डिपॉर्चर कार्ड नहीं लेना होगा। विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई से देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर यात्रियों के लिए कार्ड लेने की बाध्यता को खत्म करने का फैसला लिया है। हालांकि रेल, सड़क और समुद्री मार्ग से विदेश जाने वालों के लिए डिपॉर्चर कार्ड लेना पहले की तरह जरूरी होगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, 14 जून को मंत्रालय की तरफ से जारी किए गिए नोटिफिकेशन के अनुसार, एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर पर इमिग्रेशन के लिए यात्रियों को कार्ड बनवाना अनिवार्य नहीं होगा। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि यात्रियों की पूरी जानकारी पहले से ही सिस्टम में मौजूद रहती है। इससे मंत्रालय पेपरलेस ट्रेवल को भी बढ़ावा देना चाहती है।
कार्ड में देनी होती थी ये जानकारी
एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले भारतीय यात्रियों को इमीग्रेशन कार्ड पर अपना नाम, जन्मतिथि, यात्रा की तारीख, फ्लाइट की जानकारी, पता और यात्रा करने की वजह के बारे में पूछा जाता था। यह सभी जानकारी यात्री के पासपोर्ट और टिकट पर पहले से ही होती है, जिसको दुबारा लेने का कोई मतलब नहीं होता है।