फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बाद अब रोजाना बदलेंगी CNG की कीमतें, कंपनियों की ने शुरू की तैयारी

Mon, 19 Jun 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
सीएनजी पंप
विज्ञापन
पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव करने की योजना के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियां CNG की कीमतों में भी रोजाना बदलाव करने की तैयारी कर रही है। केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इंडिया टुडे के मुताबिक, कंपनियों ने इसके लिए सरकार के पास प्रपोजल भेज दिया है। अभी दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड सीएनजी का वितरण करती है। आईजीएल ने अपने पंपों के अलावा तेल कंपनियों के रिटेल ऑउटलेट पर भी सीएनजी पंप खोले हैं, जहां से गाड़ियों में गैस भरवाई जा सकती है। इसके अलावा पूरे देश में अन्य कंपनियां सीएनजी का वितरण गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से करती हैं। 

16 जून से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदला करेंगे। तेल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे तेल के नए दाम तय किया करेंगी, जिसके बाद डीलर उसी रेट पर इनको रिटेल में बेचेंगे। तेल कंपनियों ने रोजाना होने वाले बदलाव की जानकारी के लिए ऐप SMS सर्विस को भी लांच कर दिया है। 
विज्ञापन


ऐप से मिलेंगी ये जानकारी

तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आम पब्लिक की सुविधा के लिए अपने ऐप भी लांच कर दिए हैं। इन ऐप्स की मदद से आम जनता रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट जान सकेगी।

इसमें शहर और डीलर पर रोजाना किस रेट पर तेल मिलेगा, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इससे ग्राहकों अपने एरिया में मौजूद डीलर से पूछने की जरुरत नहीं पड़ेगी। कंपनियों का मकसद ट्रांसपेरेंसी को बढ़ावा देने का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें