फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शक्तिशाली बैटरी नीति लाएगी सरकार: नितिन गडकरी

Fri, 12 Feb 2021 04:40 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को एडवांस बैटरी तकनीक में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार जल्द नीति लाएगी। हमारा लक्ष्य शक्तिशाली बैटरी के जरिये ई-वाहन क्षेत्र में नबंर 1 बनने का है। 

विज्ञापन


गडकरी ने कहा, ई-वाहन क्षेत्र में नंबर 1 बनने का लक्ष्य
गडकरी ने कहा, भारत अभी ई-वाहन के साथ ऑटोमोबाइल विनिर्माण में दुनिया की अगुवाई करने की स्थिति में है। सरकार ने भी वैकल्पिक ईंधन के विकल्प खोजने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की है।

इसमें केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत, राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने और डीआरडीओ, इसरो व सीएसआईआर के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारत के पास लिथियम ऑयन बैटरी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, जहां अभी चीन जैसे देशों का दबदबा है। लिथियम बैटरी के 81 फीसदी उपकरण भारत में ही मौजूद हैं, लिहाजा हम कम लागत वाली बैटरी बनाकर इस क्षेत्र में बढ़त हासिल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें