फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCLT: जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ IPRS ने खटखटाया एनसीएलटी का दरवाजा, 211 करोड़ का दिवालिया मामला दायर किया

Mon, 02 Jan 2023 10:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि ऑपरेशनल क्रेडिटर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड (IPRS) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच में याचिका दायर की है। इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड की याचिका पर इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एनसीएलटी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी ने जी एंटरटेनमेंट के खिलाफ एनसीएलटी में बकाए का मामला दायर किया है। लेनदार ने 211 करोड़ रुपये बकाए का दावा करने वाली दिवालिया याचिका दायर की है। जी एंटरटेनमेंट ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि एक परिचालन लेनदार ने 211 करोड़ से अधिक की राशि पर कथित रूप से चूक करने के लिए कंपनी के खिलाफ दिवाला मामला दायर किया है।

विज्ञापन

कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि ऑपरेशनल क्रेडिटर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड (IPRS) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच में याचिका दायर की है। इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड की याचिका पर इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड, 2016 की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 जी एंटरटेनमेंट ने इस मामले में कहा कि वह दावा राशि पर पार्टियों के बीच पहले से मौजूद विवाद के आधार पर 'दावे को खारिज करने की मांग के साथ अपना जवाब' दाखिल करेगा। गौरतलब है कि इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी लिमिटेड एक गैर-लाभकारी संस्था है। इसमें लेखक, संगीतकार और संगीत प्रकाशक शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें