फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dabur Badshah Masala: मसाला कारोबार में उतरी डाबर इंडिया, इस कंपनी में हासिल की 51 फीसदी हिस्सेदारी

Mon, 02 Jan 2023 09:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले अक्तूबर में जब डाबर इंडिया बादशाह मसाले में हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया था तब कंपनी  ने शेयर बाजार को बताया था कि यह अधिग्रहण फूड सेक्टर की नई कैटेगरीज में प्रवेश करने के कंपनी के इरादों के अनुरूप है। इस डील के लिए बादशाह मसाला की वैल्यू 1152 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
डाबर इंडिया लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की जानी-मानी कंपनी डाबर इंडिया अब मसालों के कारोबार में भी उतर गई है। इसी क्रम में कंपनी ने मसालों के ब्रांड बादशाह मसाला में 51 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। एग्रीमेंट के मुताबिक डाबर ने सोमवार को एलान किया है कि उसने बादशाह मसाला के इक्विटी शेयरों में 51% की बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। 51 फीसदी हिस्सेदारी के साथ ही कंपनी को बादशाह मसाले में मालिकाना हक भी मिल गया है। 

विज्ञापन


अक्तूबर माह में डाबर इंडिया ने बादशाह मसाले में हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया था। दोनों कंपनियों द्वारा शेयर मार्केट को दी गई जानकारी के मुताबिक, ये डील करीब करीब 587.52 करोड़ रुपये में हुई है। बता दें कि  99,528.81 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य के साथ डाबर इंडिया लिमिटेड एक लार्ज-कैप कंपनी है। डाबर इंडिया देश के फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) उद्योग में काम करती है।  

डाबर इंडिया ने सोमवार को एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि डाबर ने बादशाह की 51% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। एसपीए और एसएनए के अनुसार, नियमों और शर्तों को पूरा करने के बाद शेयरधारक और लेनदेन 2 जनवरी 2023 को पूरा हो गया। इस लेनदेन के बाद बादशाह मसाला प्राइवेट लिमिटेड डाबर इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी बन गई है। 
विज्ञापन


 डाबर का फूड बिजनेस को 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का प्लान 
इससे पहले अक्तूबर में जब डाबर इंडिया बादशाह मसाले में हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया था तब कंपनी  ने शेयर बाजार को बताया था कि यह अधिग्रहण फूड सेक्टर की नई कैटेगरीज में प्रवेश करने के कंपनी के इरादों के अनुरूप है। इस डील के लिए बादशाह मसाला की वैल्यू 1152 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि बाकी 49 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण पांच वर्षों के बाद किया जाएगा। कंपनी के अनुसार डाबर इंडिया तीन वर्षों में अपने फूड बिजनेस को 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का इरादा रखती है। 

सितंबर तिमाही में डाबर कंपनी का मुनाफा घटा 
दूसरी तिमाही के रिजल्ट के अनुसार डाबर इंडिया के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 2.85 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। सितंबर तिमाही का कंपनी का मुनाफा 490.86 करोड़ रहा था। वहीं, पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 505.31 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू में हुआ छह फीसदी का इजाफा
अक्तूबर तक आए आंकड़ों के अनुसार कंपनी के रेवेन्यू में छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ये 2,986.49 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में ये आंकड़ा 2,817 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर तिमाही के आंकड़ों के अनुसार डाबर के फूड्स एंड बेवरेजेस डिविजन ने 30 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वहीं फूड्स बिजनेस ने 21 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें