सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में उस समय हड़कंप मच गया जब तकनीकी खराबी की वजह से स्टॉक मार्केट बंद हो गया। हालांकि NSE ने माहौल को संभालने की कोशिश की और लोगों को यह विश्वास दिलाया कि जल्दी ही स्टॉक मार्केट दोबारा शुरू हो जाएगा। लेकिन दोबारा शुरू होने के बाद मार्केट फिर से बंद हो गया।
वहीं BSE ने कहा कि हम किसी भी तरह की तकनीकी खराबी का सामना नहीं कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक तक चढ़ा है। गौरतलब है कि NSE ने जब सुबह अपना काम शुरू किया था तब ट्रेड ऑर्डर और स्टॉक से जुड़ी चीजें अपडेट नहीं हो रही थीं।
Trading at NSE stopped again due to technical glitch after it restarted. NSE says- trying to address issue, trading not stopped for the day.
— ANI (@ANI_news) 10 July 2017
Due to technical glitch trading at National Stock Exchange was stopped, NSE says normal trading expected to begin at around 11:15 am.
— ANI (@ANI_news) 10 July 2017
वहीं वित्त मंत्रालय ने मामले को गंभार बताते हुए कहा कि सेबी पूरे मामले की जांच कर रही है, यह मामला गंभार है। NSE पूरे मामले की रिपोर्ट सेबी को पेश करेगी।
Matter of serious concern for markets. SEBI is monitoring the situation. NSE to submit report to SEBI on glitch: Finance Ministry
— ANI (@ANI_news) 10 July 2017
आइये आपको बताते हैं कि कितने बजे क्या हुआ
सुूबह 9.15 बजे- दोनों बाजारों का प्रीसेशन सत्र शुरू हुआ
सुबह 9.30 बजे- मार्केट शुरू होने के बाद सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा लेकिन व्यापारियों ने F&O अपडेट न होने की शिकायत दर्ज की
सुबह 9.45 बजे- NSE में तकनीकी गड़बड़ी की खबर लीक हुई
सुबह 10 बजे- NSE ने तकनीकी गड़बड़ी की बात मानी
सुबह 10.22 बजे- NSE ने तकनीकी खराबी की आधिकारिक पुष्टि की
सुबह 10.23 बजे- NSE ने कहा कि समस्या का समाधान किया जा चुका है। 10.30 बजे से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।
सुबह 10.35 बजे- प्री ओपन सेशन बंद नहीं होगा
सुबह 10.42 बजे- NSE ने दोबारा यह घोषणा की कि 11.15 बजे से दोबारा ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी।
सुबह 11.15 बजे- NSE मार्केट को दोबारा शुरू नहीं कर पायी।
सुबह 11.24 बजे- साधारण मार्केट बंद हो गया
सुबह 11.38 बजे- NSE ने कहा कि बहुत जल्द समस्या का समाधान करेंगे
सुबह 12 बजे- NSE 12.30 बजे से ट्रेडिंग शुरू करेगी
सुबह 12.03 बजे- प्री ओपनिंग सेशन 12.15 बजे से 12.22 बजे तक होगा।
सुबह 12.17 बजे- NSE प्री ओपन ट्रेड की शुरूआत
सुबह 12.19 बजे- निफ्टी प्री ओपन ऑर्डर की शुरूआत