मुंबई के रहने वाले सुशील ने ओला कैब घर से थोड़ी दूर जाने के लिए बुक की, लेकिन उसके बाद कैब ड्राइवर को लोकेशन नहीं मिली। जिसके बाद सुशील और ड्राइवर ने कैब को कैंसिल कर दिया। फिर इस शख्स ने जब दोबारा कैब बुक करने की कोशिश की तो उसके पास ओला ने 149 करोड़ का बिल भेज दिया। थक हारकर सुशील ने उबर से कैब बुक की और अपने गंतव्य की और रुख किया।
ओला मनी से भी काट लिए 127 रुपये
सुशील को दूसरा झटका तब लगा जब कैब कंपनी ने ओला मनी में पड़े 127 रुपये भी काट लिए। सुशील को जहां पर जाना था वो जगह केवल 300 मीटर दूर थी। इतनी दूर के सफर के लिए ओला ने जो बिल भेजा वो 1,49,10,51,648 रुपये था।
For a ride that didn't come to location specified, driver did not takeppen the door, I'm charged and how! Jai ho @Olacabs. Riding Uber now pic.twitter.com/SIOAFzs77g
— Sushil Narsian (@SushilNarsian) April 1, 2017
कंपनी ने दो घंटे बाद मानी अपनी गलती
ओला ने हालांकि दो घंटे बाद अपनी गलती को मान लिया, जब सुशील ने अपने बिल का स्क्रीनशॉट माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किया। ओला ने न केवल ओला मनी में 127 रुपये वापस किए बल्कि इतने भारी भरकम बिल के माफी भी मांगी।