भारत-अमेरिका कंपनी जगत की प्रमुख हस्ती मुकेश अघी ने कहा कि भारत को बड़े विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पर्यावरणीय, सामाजिक, राजकीय (ईएसजी) मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। देश को सालाना आठ-नौ प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने के लिए निरंतर कम से कम 100 अरब डॉलर वार्षिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) हासिल करना होगा। भारत-अमरीका रणनीतिक भागीदारी मंच के अध्यक्ष ने कहा, विश्व में सालाना 45 हजार अरब डॉलर का निवेश होता है।
इसमें से 12 हजार अरब डॉलर के निवेश के पीछे पर्यावरणीय, सामाजिक, राजकीय कारक काम कर रहे होते हैं। भारत यदि बड़े पैमाने पर दीर्घकालिक निवेश करने वाले संस्थागत निवेशकों को आकर्षित करना चाहता है, तो उसे ईएसजी कारकों पर गौर करने की जरूरत है।