केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन -राजग- सरकार के दो साल में 10439 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण हो गया है, जबकि इस दौरान 17566 कलोमीटर राजमार्ग का ठेका छोड़ दिया गया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के पहले वर्ष में 7566 किलोमीटर राजमार्ग का ठेका छोड़ा गया था और 4410 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया गया।
दूसरे साल में यह गति बढ़ी और इस दौरान 10000 किलोमीटर राजमार्ग का ठेका छोड़ा गया। इस वर्ष 6029 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि चालू वित्त वर्ष केदौरान यह गति और बढ़ेगी क्योंकि अब प्रतिदिन प्रतिदिन 40 किलोमीटर सड़क का निर्माण करने की योजना तैयार हो रही है। यही नहीं, देश में सड़क परियोजना के दायरे को बढ़ाते हुए मौजूदा 96 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग -एनएच- को दो लाख किमी बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।
मंत्रालय के अनुसार संसद में नया सड़क सुरक्षा और परिवहन विधेयक लंबित रहते हुए भी सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लक्ष्य की ओर तेजी के साथ बढ़ रही है। इसी दिशा में ऐसे कदम उठाये जा रहे हैं कि परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़े।