फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एक फर्म के तीन पार्टनरों ने की GST चोरी, 78 करोड़ की हेराफेरी के आरोप

Sun, 07 Aug 2022 08:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई जोन केंद्रीय सीएसटी भिवंडी कमिश्नरेट ने इन अनियमितताओं का खुलासा किया, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में एक फर्म के तीन पार्टनर्स को जीएसटी चोरी के आरोपों पर गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि इन लोगों ने फर्जीवाड़े के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल (आईटीसी) कर 78 करोड़ रुपये की हेराफेरी की। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई जोन केंद्रीय सीएसटी भिवंडी कमिश्नरेट ने इन अनियमितताओं का खुलासा किया, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीजीएसटी कमिश्नरेट की ओर से जारी बयान के मुताबिक, एएस एग्री एंड एक्वा एलएलपी पर यह कार्रवाई कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) का भुगतान न करने और गलत तरह से इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने को लेकर मिली खुफिया जानकारी के बाद की गई। 

जांच के दौरान केंद्रीय जीएसटी के अधिकारियों ने इस बारे में सबूत हासिल किए कि कैसे एक कंपनी के तीन साझेदारों ने धोखाधड़ी की। इसके बाद रविवार को उन्हें सीजीएसटी एक्स, 2017 की धारा 69 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें