फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो बजट में कीजिए भारत से यूरोप का सफर, इस एयरलाइंस ने की घोषणा

Wed, 15 Feb 2017 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत से यूरोप का सफर करने वालों के लिए अब बजट एयरलाइंस शुरू होने वाली है। जर्मनी की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी लुफ्तांसा जल्द ही गोवा से इस सेवा को सबसे पहले लांच करेगी। इससे जर्मनी तक का सफर करने वाले लोग कम बजट में हवाई यात्रा का लुत्फ ले सकेंगे। 
विज्ञापन


जर्मनी से नहीं गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

अभी कंपनी की गोवा से जर्मनी के लिए कोई भी डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है। जबकि बहुत से जर्मन नागरिक छुट्टी मनाने के लिए गोवा जाते हैं। कंपनी इसके अलावा  दिल्ली और मुंबई से म्युनिक के लिए सीधी हवाई सेवा भी शुरू करने जा रही है।

 कंपनी दिल्ली से म्युनिक के बीच एयरबस 350-900 विमान का परिचालन करेगा। ये आधुनिक विमान है। ये विमान इस श्रेणी के विमानों की तुलना में 25 फीसदी कम ईंधन की खपत और दूसरे विमानों की तुलना में 50 फीसदी कम आवाज करता है। 
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इस विमान में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। विमान में एलईडी लाइटिंग है। बड़ी टीवी स्क्रीन लगी है। विशेष तौर पर डिजाइन किये गए सीट हैं। इन डिजाइन की गई सीटों की मदद से लंबी यात्रा में भी आरामदायक सफर का आनंद लिया जा सकता है। विमान में ऑन डिमांड मूवी, वाई फाई भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें