फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG: एलपीजी सिलेंडर पर अब होगा क्यूआर कोड, जानिए सरकार की इस पहल से आपको क्या फायदा होगा?

Thu, 17 Nov 2022 03:14 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में लगभग 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता है, जबकि गैस सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़ है। इनमें सबसे अधिक ग्राहक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पास हैं। देश में जैसे-जैसे गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है, सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस निकालने के मामले भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले कुछ दिनों में आपने घर पहुुचने वाले एलपीजी सिलेंडर पर भी क्यूआर कोड लगा होगा। सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर पर क्यू आर कोड लगाने का फैसला इसलिए लिया है ताकि आपके घर तक सिलेंडर पहुचाने की प्रक्रिया के दौरान वेंडर्स उससे गैस ना निकाल सकें।

विज्ञापन

देश में 30 करोड़ हैं एलपीजी उपभोक्ता, सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़

एलपीजी सिलेंडर - फोटो : सोशल मीडिया

देश में लगभग 30 करोड़ एलपीजी उपभोक्ता है, जबकि गैस सिलेंडरों की संख्या करीब 70 करोड़ है। इनमें सबसे अधिक ग्राहक इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पास हैं। देश में जैसे-जैसे गैस की कीमतों में इजाफा हो रहा है, सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस निकालने के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसी पर लगाम लगाने केलिए सरकार ने सिलेंडरों को क्यूआर कोडयुक्त करने का फैसला लिया है। क्यूआर कोड युक्त सिलेंडर होने से उपभोक्ताओं को गैस की चोरी होने की स्थिति में मदद मिलेगी। दरअसल, क्यूआर कोड की मदद से उनके सिलेंडर को ट्रैक किया जा सकेगा, जिससे सिलेंडर वितरण की प्रक्रिया के दौरान गैस चोरी करने वालों की पहचान हाे सकेगी

आधार कार्ड की तरह काम करेगा एलपीजी सिलेंडरों पर अंकित क्यूआर कोड

LPG cylinder
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा है कि सरकार सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों को क्यूआर कोड से लैस करने जा रही है। ऐसा होने से गैस सिलेंडरों की ट्रैकिंग आसान होगी और गैस चोरी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो ये क्यूआर कोड बिल्कुल उसी तरह से काम करेगा, जैसे एक मनुष्य के लिए आधार कार्ड काम करता है। सरकार के इस फैसले से आने वाले समय में क्यूआर कोड से लैस हर सिलेंडर की अपनी एक अलग पहचान होगी। 
विज्ञापन

आने वाले तीन महीने में सभी सिलेंडरों पर लग जाएंगे क्यूआर कोड

LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
विश्व एलपीजी सप्ताह 2022 के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा कि आने वाले तीन महीनों में सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों पर क्यूआर कोड लग जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि फरवरी 2023 से आपके घर पर क्यूआर कोड से लैस सिलेंडर पहुंचेगा। उसके बाद अगर सिलेंडर में गैस चोरी की शिकायत आती है तो क्यू आर कोड होने से अवैध तरीके से सिलेंडर से गैस निकालने वाले की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें