फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paytm Share Price: कंपनी के शेयर नौ फीसदी टूटे, ब्लॉक डील के जरिए निवेशकों की हस्सेदारी बेचने की खबर का असर

Thu, 17 Nov 2022 01:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Paytm Share Price: मीडिया रिपाेर्ट्स के मुताबिक पेटीएम के शेयरो में एक के बाद एक कई बड़ी ब्लॉक डील हुई है। इसका असर 17 नवंबर के कारोबारी सेशन के दौरान वन 97 कम्यूनिकेशन (पेटीएम) के शेयरों पर पड़ा। यह पेटीएम की 4.5 फीसदी की हिस्सेदारी के बराबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के 2.95 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई है।
विज्ञापन
paytm - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सॉफ्ट बैंक की ओर से ब्लॉक डील के जरिए पेटीएम के शेयर बेचने की तैयारी की खबरों के बीच गुरुवार को कंपनी के शेयरों का भाव लुढ़क कर 600 रुपये प्रति शेयर के नीचे आ गया। प्री-ओपनिंग के दौरान ही कंपनी के शेयरों में 6.43 प्रतिशत की गिरावट दिखी और यह 562.75 रुपये पर आ गया। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 6.37 फीसदी टूटकर 563.25 रुपये के भाव पर ओपन हुए। 

विज्ञापन

पेटीएम के शेयरों में हुई 2.95 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील 

paytm - फोटो : istock
मीडिया रिपाेर्ट्स के मुताबिक पेटीएम के शेयरो में एक के बाद एक कई बड़ी ब्लॉक डील हुई है। इसका असर 17 नवंबर के कारोबारी सेशन के दौरान वन 97 कम्यूनिकेशन (पेटीएम) के शेयरों पर पड़ा। यह पेटीएम की 4.5 फीसदी की हिस्सेदारी के बराबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के 2.95 करोड़ शेयरों की ब्लॉक डील हुई है। हालांकि इस ब्लाॅक डील में कंपनी के कौन-कौन से निवेशक शामिल हैं, इस बारे में स्थिति फिलहाल साफ नहीं हो पाई है।

सॉफ्ट बैंक ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची!

पेटीएम
माना जा रहा है कि सॉफ्ट बैंक ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची है। बता दें कि वन 97 कम्यूनिकेशन भारत में पेटीएम के नाम से वित्तीय सेवाओं का संचालन करती है। गुरुवार के कारोबारी सेशन में कंपनी के शेयर 9.3 प्रतिशत तक टूटकर 545.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए। यह 26 जुलाई के बाद कंपनी के शेयरों का न्यूनतम भाव है। पूर्व में ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि सॉफ्ट बैंक पेटीएम में अपने 21.5 करोड़ डॉलर के अपने शेयर बेचने की इच्छुक है।

पेटीएम के शेयरों का लॉक-इन-पीरियड हो गया है खत्म 

paytm
पेटीएम के शेयरों का लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया है। ऐसे में अब आईपीओ से पहले कंपनी में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स अब अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। पेटीएम में अपने निवेश के कारण सॉफ्ट बैंक को घाटा सहना पड़ा है। उसने पेटीएम में करीब 1.6 अरब डॉलर का निवेश किया हुआ है। पिछले वर्ष नवंबर महीने में पेटीएम के आईपीओ के दौरान सॉफ्टबैंक ने पेटीएम में अपनी करीब 22-25 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी बेच दी थी।
विज्ञापन

आईपीओ के भाव से 70 प्रतिशत तक टूट चुके हैं पेटीएम के शेयर 

demo pic
पेटीएम के शेयरों का भाव आईपीओ के समय के मूल्य से 70 प्रतिशत से अधिक तक टूट चुके हैं। शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों लिस्टिंग ही आईपीओ के मूल्य में गिरावट के साथ हुई थी। इस वर्ष 30 सितंबर को पेटीएम में सॉफ्ट बैंक की 17.45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यह हिस्सेदारी एसवीएफ इंडिया होल्डिंग्स के जरिए हासिल की गई थी। अब ब्लॉक डील के बाद इस हिस्सेदारी के घटकर 13 फीसदी पर आ जाने का अनुमान है। बता दें कि मशायोशी सन्स के एसवीएफ इंडिया होल्डिंग ने पेटीएम के शेयर 900 रुपये प्रति शेयर के औसत मुल्य पर खरीदे थे। ऐसे में बीते 16 नवंबर को पेटीएम के शेयर जिस भाव पर क्लोज हुए उस हिसाब से एसवीएफ इंडिया होल्डिंग्स को अपने निवेश पर करीब 33 फीसदी का घाटा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें