फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट 2018: रोजगार के लिए अरुण जेटली ने किए ये बड़े ऐलान, पढ़ें

Thu, 01 Feb 2018 02:53 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
बजट 2018
विज्ञापन

बीजेपी ने सत्ता में आने पहले वादा किया था कि देश में बड़े स्तर पर रोजगार मुहैया काराया जाएगा। मोदी सरकार ने अपना 5वां बजट पेश किया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट 2018 को पेश करते हुए रोजगार और छोटे उद्योगों के लिए बड़े ऐलान किए। 

विज्ञापन


लघु और मझोले उद्योगों की बात करें तो सरकार ने पिछली बार के मुकाबले सरकार ने 20 फीसदी अधिक राशि मुद्रा आंवटित करने का ऐलान किया है। पिछले साल यह राशि 2.44 करोड़ रुपये थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें मोदी सरकार ने यह योजना 2015 में शुरू की थी। अपने भाषण में वित्त मंत्री कहा कि मोदी सरकार ने देश की कमान संभाली थी तो देश में रोजगार पैदा करने की बड़ी चुनौती थी। देश के युवाओं को हर साल 1 करोड़ नौकरियों को जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि ऑटोमेशन की वजह से देश में रोजगार की कुछ कमी हो सकती है। इस फाइनेंसियल ईयर में 70 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आने वाले वक्त में इसको और बढ़ाने की बात केंद्रीय वित्त मंत्री में अपने भाषण में कही। 
विज्ञापन


बात रोजगार की हो तो ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकार ने अपने बजट में महिला कर्मियों को राहत दी है। सरकार ने सभी सेक्टरों में आने वाले वर्षों में 12 फीसदी का निवेश करेगी। महिलाकर्मियों का EPF 12 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी कर दिया है, कि महिलाकर्मी ज्यादा सैलेरी लेकर घर जा सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें