फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कर्ज लेने के नियमों में बदलाव से नहीं थमेगी रुपए की गिरावट'

Thu, 04 Oct 2018 05:04 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
business
विज्ञापन
पेट्रोलियम कंपनियों के लिए विदेशों से कर्ज लेने के नियम सरल करने से रुपये की गिरावट को थामने में कोई ठोस मदद नहीं मिलेंगे। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच (बोफाएमएल) ने गुरुवार को यह बात कही। अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी ने एक नोट में कहा कि सरकार के पूर्व के कदम मसलन गैर आवश्यक वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाने का भी रुपये की गिरावट को थामने में उल्लेखनीय प्रभाव नहीं होगा क्योंकि वह कोई बड़ा कदम नहीं था। 
विज्ञापन


बोफाएमएल ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों के लिए बाह्य वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) की सीमा को बढ़ाकर 10 अरब डॉलर करने से रुपये की गिरावट को थामने में खास मदद नहीं मिलने वाली क्योंकि कंपनियों पर चालू वित्त वर्ष में अल्पावधिक विदेशी कर्जों को निपटाने पर भी बड़ा धन खर्च करना है। इन पर अल्पावधिक विदेशी वाणिज्यिक ऋण का भार चालू वित्त वर्ष में 15 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। 

बोफाएमएल ने कहा कि ऐसी चर्चा चल रही है कि तेल आयातकों के लिए रिण की अदला बदली की कोई विशेष सुविधा दी जा सकती, लेकिन रिजर्व बैंक के लिए ऐसा करने की गुंजाइश नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें