बीमा कंपनी एलआईसी, आईडीबीआई बैंक में बहुमत शेयर हासिल कर बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश करने की तैयारी में हैं। सूत्र ने आगे कहा कि बड़ी रकम के फंसे कर्ज में डूबी आईडीबीआई बैंक को सरकार उबारने के प्रयत्न कर रही है। एलआईसी की बैंक में बहुमत हिस्सेदारी होने से दोनों सरकारी कंपनियों को लंबे समय में फायदा होगा। अभी एलआईसी के आईडीबीआई में 50 फीसदी से अधिक के शेयर खरीदने का अंतिम फैसला होना बाकी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एक संभावना यह है कि एलआईसी आईडीबीआई बैंक को अपने हाउसिंग फाइनेंस व म्यूचुअल फंड कारोबार में सहायक बना ले।