फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC ने दी खुशखबरी, टिकट पर बुक कराने पर सितंबर तक नहीं लगेगा सर्विस चार्ज

Thu, 06 Jul 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
Irctc - फोटो : GettyImages
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले रेल यात्रियों को सेवा शुल्क से मिली छूट का लाभ सितंबर तक जारी रहेगा। डिजिटल तकनीक से टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने गत वर्ष नवंबर में नोट बंदी के बाद सेवा शुल्क में छूट दे दी थी। 
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ऑनलाइन टिकट बुक करने पर प्रति टिकट 20 से 40 रुपये तक का सेवा शुल्क वसूलता है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सरकार ने नोटबंदी के बाद 23 नवंबर, 2016 से 31 मार्च 2017 तक सेवा शुल्क में छूट दी थी। बाद में इसे 30 जून तक बढ़ा दिया गया था। अब यह छूट सितंबर अंत तक जारी रहेगी। 

सरकार ने यात्रियों की मदद करने और डिजिटल मोड में भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सेवा शुल्क माफ करने का फैसला किया था। रेलवे की टिकटिंग एजेंसी आईआरसीटीसी को इस छूट के कारण एक साल में 500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने इस घाटे की प्रतिपूर्ति करने के लिए वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा है। आईआरसीटीसी सेवा शुल्क से मिलने वाले राजस्व का आधा हिस्सा रेलवे को देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें