फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के स्टार्टअप्स के लिए अच्छी खबर, नई कंपनियों में दो करोड़ डॉलर का निवेश करेगी आईपीवी

Mon, 01 Mar 2021 01:07 AM IST
प्रियंका तिवारी बिजनेस डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इन्फ्लेक्शन प्वाइंट वेंचर्स (आईपीवी) की योजना इस साल भारतीय स्टार्टअप्स में अपना निवेश दोगुना कर दो करोड़ डॉलर या 155 करोड़ रुपये करने की है। आईपीवी का इरादा देश के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को आगे बढ़ाने का है।

विज्ञापन


आईपीवी के निवेशकों की संख्या 4,000 है। वह इस साल के अंत तक अपने नेटवर्क पर सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 5,000 करने का लक्ष्य कर रही है।

आईपीवी के संस्थापक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय बंसल ने कहा, ‘हम सीएक्सओ के नेटवर्क के रूप में स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करते हैं। हमारा विश्वास है कि स्टार्टअप्स के साथ हर कोई आगे बढ़ सकता है। इससे रोजगार सृजन होता है, अनुभव पैदा होता है और देश में नवोन्मेषण को प्रोत्साहन मिलता है।’
विज्ञापन


अभी तक आईपीवी ने 55 सौदों की घोषणा की है। इसमें मिल्कबास्केट, ब्लसमार्ट, ट्रूली मैडली, समोसा पार्टी और मल्टीभाषी आदि शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें