फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी एमडी रंगनाथ ने इस्तीफा दिया

Sun, 19 Aug 2018 03:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एमडी रंगनाथ ने इस्तीफा दिया।
विज्ञापन

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) एमडी रंगनाथ ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। बोर्ड ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि वह 16 नवंबर तक पद पर बने रहेंगे। 

विज्ञापन


इंफोसिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘रंगनाथ ने पेशेवर आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है। हमने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बोर्ड जल्द ही नए सीएफओ की तलाश करेगा।’ इंफोसिस में करीब दो दशक बिताने वाले रंगनाथ को राजीव बंसल के जाने के बाद सीएफओ बनाया गया था। ऐसी खबरें है कि कंपनी के डिप्टी सीएफओ जयेश संघराजका को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

बोर्ड के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने कहा, रंगनाथ के सीएफओ रहते कंपनी ने पिछले तीन अहम सालों में कई मोर्चों पर मजबूत प्रदर्शन किया। प्रभावशाली पूंजी आवंटन नीति बनाई और सभी हितधारकों से सम्मान हासिल किया। बोर्ड की तरफ से मैं कंपनी में बेहतरीन योगदान के लिए रंगनाथ को धन्यवाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। कंपनी के सह संस्थापक एन आर नारायणमूर्ति ने रंगनाथ को भारत के सर्वश्रेष्ठ सीएफओ में एक बताया। उन्होंने कहा कि रंगनाथ का जाना कंपनी के लिए बड़ा नुकसान है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें