फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस का बड़ा फैसला, कोरोना योद्धाओं को 31 दिसंबर तक किराए में दी छूट

Fri, 03 Jul 2020 03:56 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो
विज्ञापन

कोरोना काल में यात्रियों के संकट से जूझने के बावजूद इंडिगो एयरलाइंस ने कोरोना योद्धाओं के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत कंपनी ने कोरोना योद्धाओं को इस साल के अंत तक हवाई यात्रा के किराए में छूट देने का एलान किया है। इसमें कंपनी की ओर से डॉक्टर और नर्सों को उनकी टिकट के किराया राशि में 25 फीसदी की रियायत देने की बात कही गई है।

विज्ञापन

 
एयरलाइंस ने यह फैसला कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टर और नर्स के सम्मान में लिया है। बता दें कि 1 जुलाई को 'नेशनल डॉक्टर्स डे' के उपलक्ष्य में कंपनी ने यह छूट देने की घोषणा की है।

Trending Videos

31 दिसंबर तक मिलेगी छूट

एयरलाइन ने गुरुवार को एक ट्वीट के माध्यम से बताया कि इसके लिए उसने 'टफ कुकी' नाम से अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत 31 दिसंबर 2020 तक यात्रा के लिए टिकट बुक कराने वाले डॉक्टर और नर्स को किराए में 25 फीसदी तक की रियायत दी जाएगी।

एयरलाइन की रिलीज के मुताबिक, डॉक्टर और नर्स इंडिगो की वेबसाइट से बुकिंग करने पर इस छूट का लाभ ले सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, डॉक्टर और नर्स को अपनी यात्रा के दौरान चेक-इन के समय मान्य अस्पताल का पहचान पत्र दिखाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

यात्री संख्या करीब 50 फीसदी

बता दें कि 25 मार्च से लॉकडाउन के चलते सरकार ने दो माह बाद 25 मई से घरेलू उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी। हालांकि इस समय यात्रियों की संख्या काफी कम है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि 1 जुलाई को 785 उड़ानों में करीब 71,471 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इससे साफ है कि बुधवार को एक विमान में औसतन 91 यात्री सवार हुए।

चूंकि आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले A320 विमानों में करीब 180 सीटें होती हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि 1 जुलाई को यात्री संख्या करीब 50 फीसदी ही रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें