फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपेक पर तेल निर्भरता घटाएगा भारत, गुयाना से खरीद की तैयारी

Wed, 10 Mar 2021 07:24 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
crude oil
विज्ञापन

तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) व रूस सहित अन्य सहयोगियों के तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने के फैसले के बाद भारत रणनीति में बदलाव करेगा। सरकार ने तेल कंपनियों से ओपेक व मध्यपूर्व देशों पर निर्भरता घटाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


अभी मध्यपूर्व देशों से आता है कुल खपत का 60 प्रतिशत तेल 
भारत अपनी कुल जरूरत का 84 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें 60 प्रतिशत मध्यपूर्व देशों से आता है। सरकारी कंपनियां तेल खरीद में विविधता लाने के लिए गुयाना से करार पर विचार कर रही हैं। सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने रूस के साथ अनुबंधों की समीक्षा की बात कही है।

दरअसल, मध्यपूर्व देशों से आने वाला कच्चा तेल पश्चिमी देशों की तुलना में सस्ता पड़ता है। इराक और सऊदी अरब भारत के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता हैं। पिछले सप्ताह सऊदी अरब सहित कई देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें