फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB फ्रॉडः बैंकों को लगेगी 176 अरब से ज्यादा की चपत, I-T डिपार्टमेंट ने जब्त किए 105 बैंक खाते

Sun, 18 Feb 2018 06:05 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pnb
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले से देश की सभी बैंकों को कुल मिला कर 176 अरब रुपये से ज्यादा की चपत लगने की आशंका है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि उसने महाघोटाले के खुलासे के बाद से अब तक नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 105 से अधिक बैंक खाते और 29 प्रॉपर्टी को सील कर दिया है। 

विज्ञापन


सीवीसी ने किया तलब
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने महाघोटाले के बाद वित्त मंत्रालय और पीएनबी के मैनेजमेंट को तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक बैंक के एमडी और सीईओ सुनील मेहता बैंक के चीफ विजिलेंस ऑफिसर के साथ सोमवार को 11 बजे उपस्थित होंगे।

वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि मार्च 2017 तक देश की समस्त बैंकों ने नीरव मोदी, मेहुल चोकसी की कंपनियों को करीब 176 अरब रुपये की बैंक गारंटी और लोन दे रखा था। अब इसका इससे ज्यादा बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरव मोदी के न्यूयॉर्क में होने की आशंका

pnb
महाघोटाले के बाद नीरव मोदी कहां पर हैं, इसकी अधिकृत जानकारी किसी के पास नहीं है, लेकिन टीवी चैनलों के मुताबिक नीरव इस वक्त न्यूयॉर्क के पॉश जेडब्लयू मेरियट होटल के 36वें मंजिल पर बने सुइट में रह रहा है। सुइट के सामने ही शहर का प्रसिद्ध सेंट्रल पार्क भी स्थित है। 

मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका
114 अरब का घोटाला करने के बाद डायमंड कारोबारी नीरव मोदी ने 17 बैंकों में लगभग 3 हजार करोड़ रुपये का और घपला किया है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इन रुपयों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया होगा।  

इन बैंकों ने दिया लोन
जिन बैंकों ने नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड को लोन दिया उसमें पीएनबी के अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (194 करोड़), देना बैंक (153.25 करोड़), विजया बैंक (150.15 करोड़), बैंक ऑफ इंडिया (127 करोड़), सिंडिकेट बैंक (125 करोड़), ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (120 करोड़), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (110 करोड़) व इलाहाबाद बैंक, आईडीबीआई बैंक 100 करोड़ प्रत्येक शामिल है। 

जून 2015 तक दिया 1980 करोड़ का लोन
इन बैंकों ने एक कंशोर्शियम और व्यक्तिगत तौर पर नीरव की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल को जून 2015 तक करीब 1980 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इसके अलावा बैंकों ने 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लोन दिया था। इसमें से केवल 90 करोड़ रुपये कंपनी ने बैंक को चुका दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें