नए साल की शुरुआत होते ही आयकर विभाग ने वर्ष 2021 के लिए एक नया ई-कैलेंडर जारी किया है जिसमें सभी महत्वपूर्ण कर-संबंधी समय-सीमा की सूची दी गई है। ई-कैलेंडर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लिखा है कि एक नए युग में आपका स्वागत है जहां टैक्स सिस्टम निर्बाध, फेसलेस और पेपरलेस हो रही है।
ऐसे में सभी टैक्सपेयर्स को टैक्स से जुड़ी कुछ तारीखों को याद रखना काफी जरूरी है, जिससे आप टैक्स से जुड़े काम को और भी आसान बना सकते हैं। नए कैलेंडर की मदद से आपको टैक्स रिटर्न फाइल करने और टैक्स प्लानिंग करने में सुविधा मिलेगी और किसी भी तरह की देरी से बच सकेंगे। इस कैलेंडर के माध्यम से निश्चित ही आप देरी से फाइलिंग में होने वाली दण्ड भुगतान से बच सकते हैं।
जनवरी 2021
- 10 जनवरीः ITR फाइल करने के लिए अंतिम तारीख है। इस तारीख तक आप असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए ITR फाइल कर सकते हैं।
- 15 जनवरीः इनकम टैक्स एक्ट के तहत तमाम ऑडिट रिपोर्ट पेश की जा सकती है। इस दिन तक आप 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का क्वार्टर्ली स्टेटमेंट जमा कर सकते हैं।
- 30 जनवरीः पिछले महीने समाप्त हुई तिमाही के लिए एकत्रित टैक्स के संबंध में क्वार्टर्ली TCS सर्टिफिकेट जमा किया जा सकता हैं।
- 31 जनवरीः विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad Se Vishwas Scheme) के तहत डेक्लेरेशन करने की अंतिम तारीख है।