फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई माह में 44 प्रतिशत घटा देशी कंपनियों का विदेशी ऋण

Fri, 26 Aug 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : Getty
विज्ञापन
भारतीय कंपनियों का कुल विदेशी ऋण जुलाई 2016 में 44 फीसदी घटकर 1.2 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.14 अरब डॉलर था।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक भारतीय कंपनियों ने 18.37 करोड़ डॉलर ऋण अप्रूवल मार्ग से लिए और 1.02 अरब डॉलर ऋण ऑटोमेटिक चैनल से लिए।

अप्रूवल मार्ग से ऋण लेने वालों में तिकोना डिजिटल नेटवर्क ने 17.1 करोड़ डॉलर पूंजीगत वस्तुओं के आयात के लिए और विजयवाड़ा टोलवे ने 1.107 करोड़ डॉलर सड़क संबंधी कार्यों के लिए जुटाए।
विज्ञापन


ऑटोमेटिक चैनल से ऋण लेने वाली प्रमुख कंपनियों में एचडीएफसी ने ऑन-लेंडिंग के लिए 44.638 करोड़ डॉलर, ग्लेनमार्क फार्माश्यूटिकल्स ने विदेशी अधिग्रहण के लिए 20 करोड़ डॉलर और अडाणी ट्रांसमीशन ने रुपये मूल्य में लिए गए ऋणों की रिफाइनेंसिंग के लिए 7.44 करोड़ डॉलर जुटाए।
विज्ञापन


ऑटोमेटिक चैनल से ऋण जुटाने वाली अन्य प्रमुख कंपनियों में बिड़ला कारपोरेशन ने पुराने ईसीबी के रिफाइनेंसिंग के लिए चार करोड़ डॉलर जुटाए और सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऑन-लेंडिंग के लिए 3.72 करोड़ डॉलर जुटाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें