फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रही साइकिलों की बिक्री: गरीब-मजदूरों की रोडस्टर में 4.3 फीसदी की गिरावट, किड्स सेगमेंट में जबरदस्त घाटा

सार

ऑल इंडिया साइकिल मैनूफैक्चरर्स एसोसिएशन (AICMA) से मिली जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में देश में कुल 1,21,65,800 साइकिलों की बिक्री हुई थी। लेकिन बीते वित्त वर्ष में साइकिलों की बिक्री में सात लाख 27 हजार 974 (लगभग 5.93 फीसदी) की कमी दर्ज की गई...
विज्ञापन
शोरूम में रखीं साइकिलें - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में पैदा हुई आर्थिक बदहाली का असर धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में दिखाई पड़ रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 में इसके पूर्व वर्ष की तुलना में साइकिलों की बिक्री में लगभग छह फीसदी की कमी आई है। वित्त वर्ष 2020-21 में देश में कुल 1,21,65,800 साइकिलों की बिक्री हुई थी, जबकि बीते वित्त वर्ष में 1,14,37,826 साइकिलों की ही बिक्री हुई। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मानक के तौर पर देखी जाने वाली रोडस्टर साइकिलों की बिक्री में भी 4.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। इसे ग्रामीणों और श्रमिकों की खराब आर्थिक स्थिति का परिणाम बताया जा रहा है। इसी प्रकार फैंसी साइकिलों और बच्चों की साइकिलों की बिक्री में भी कमी आई है।

विज्ञापन


आर्थिक हालात खराब होने का सबसे ज्यादा असर बच्चों की साइकिलों के सेगमेंट पर पड़ा है। खराब आर्थिक हालात में लोगों ने बच्चों के लिए साइकिल खरीदने से दूरी बरती और इस कारण किड्स साइकिल सेगमेंट में 38 फीसदी से ज्यादा की रिकॉर्ड कमी दर्ज की गई। जबकि इसके पहले के वर्ष में इस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई थी।     

क्या कहते हैं आंकड़े?

ऑल इंडिया साइकिल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (AICMA) से मिली जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में देश में कुल 1,21,65,800 साइकिलों की बिक्री हुई थी। लेकिन बीते वित्त वर्ष में साइकिलों की बिक्री में सात लाख 27 हजार 974 (लगभग 5.93 फीसदी) की कमी दर्ज की गई। संगठन के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कुल 1,14,37,826 साइकिलों की बिक्री हुई।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का हाल बुरा, रोडस्टर साइकिलों की बिक्री में कमी

इन वर्षों में पहले की तरह रोडस्टर साइकिलों की बिक्री लगातार टॉप पर बनी हुई है। 2020-21 में सभी कंपनियों ने मिलाकर 48 लाख 42 हजार 649 रोडस्टर साइकिलों की बिक्री की थी, जबकि 2021-22 में यह संख्या 46 लाख 33 हजार 541 रह गई। यह कमी पूर्व के वर्ष की तुलना में 4.3 फीसदी कम है। चूंकि इस सेगमेंट की साइकिलों की मांग सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में होती है, इन साइकिलों की बिक्री में कमी चिंता पैदा करने वाली है।

आम तौर पर ग्रामीण और गरीब तबके के लोग आवागमन के लिए और सामान इत्यादि लाने-ले जाने के लिए इस वर्ग की साइकिलों की खरीद सबसे ज्यादा करते हैं। इस कैटेगरी की साइकिलों की बिक्री में कमी को उनके पास रोजगार और पैसे की कमी के रूप में भी देखा जाता है। इस लिहाज से रोडस्टर साइकिलों की बिक्री में कमी देश के लिए चिंता पैदा करने वाली है।    

फैंसी साइकिलें भी कम बिकीं

रोडस्टर साइकिलों के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली साइकिलों की संख्या फैंसी साइकिलों की होती है। इस सेगमेंट की साइकिलों में स्कूल जाने वाली लड़कियों-महिलाओं के लिए बिकने वाली साइकिलें सबसे प्रमुख होती हैं। बीते वर्ष भी कुल साइकिलों की बिक्री में भी यह दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान कुल 40 लाख 54 हजार 174 फैंसी साइकिलें बेची गईं। हालांकि, इनकी बिक्री में भी कमी आई है। वर्ष 2020-21 में यह बिक्री 41 लाख 22 हजार 337 रही थी।

बच्चों की साइकिलों की बिक्री में सबसे ज्यादा कमी

साइकिलों की बिक्री में प्रतिशत के लिहाज से सबसे ज्यादा कमी बच्चों के लिए बिकने वाली साइकिलों में दर्ज की गई। बच्चों के लिए बिकने वाली साइकिलों की कैटेगरी में 2020-21 में 20 लाख 13 हजार 691 साइकिलों की बिक्री की गई थी, लेकिन बीते वर्ष 2021-22 में यह संख्या घटकर केवल 12 लाख 39 हजार 342 रह गई। इस तरह बच्चों की साइकिलों की बिक्री में सात लाख 74 हजार 349 की कमी दर्ज की गई। पूर्व वर्ष की तुलना में यह 38.45 प्रतिशत है।

विदेशी निर्यात बढ़ा

एक तरफ जहां भारतीय बाजारों में साइकिलों की बिक्री में कमी आई, वहीं विदेशों को निर्यात होने वाली साइकिलों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई। 2020-21 में विदेशों को 7,83,877 साइकिलें निर्यात की गई थीं, वहीं, 2021-22 में कुल 9,71,049 साइकिलों की बिक्री की गई।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स, दिव्यांग सहित अन्य वर्ग की साइकिलों की बिक्री में भी वृद्धि दर्ज की गई है। 2020-21 में इस कैटेगरी में 4,03,246 साइकिलों की बिक्री की गई थी, जबकि 2021-22 में 5,38,414 साइकिलों की बिक्री की गई। 2021-22 में पैडललेस ई-साइकिलों की कुल 1306 यूनिट की बिक्री की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें