फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट ने लिया सर्विस चार्ज तो देना होगा टैक्स, पासवान ने दिया CBDT को प्रस्ताव

Wed, 13 Sep 2017 08:57 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
रेस्टोरेंट - फोटो : Internet
विज्ञापन
रेस्टोरेंट खाने के बिल के साथ सर्विस चार्ज लेने के लिए बाध्य नहीं हैं। अगर वो ऐसा करते हैं, तो उनको सर्विस चार्ज पर टैक्स भी देना पड़ सकता है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) को पत्र लिखकर के ऐसा करने के लिए कहा है। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि अभी भी इस तरह की शिकायतें मंत्रालय के पास आ रही है कि सर्विस चार्ज की वसूली रेस्टोरेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- GST के नाम पर रेस्टोरेंट लूट रहे हैं ग्राहकों को, इस तरह से समझे अपने खाने का बिल

रामविलास पासवान ने ट्वीट करके दी जानकारी
उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कई सारे ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में कई रेस्टोरेंट ने सर्विस चार्ज को स्वैच्छिक कर दिया है। लेकिन इसके बाद ऐसे रेस्टोरेंट की संख्या भी है, जो सर्विस चार्ज को ग्राहकों से जबरदस्ती वसूल रहे हैं।  
  उपभोक्‍ताओं से सर्विस चार्ज जबरदस्‍ती वसूल किए जाने की शिकायतें NCH के माध्‍यम से प्राप्‍त होने लगी हैं और मीडिया में भी प्रकाशित हो रही है। — Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) September 12, 2017
विज्ञापन



पासवान ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने सर्विस चार्ज को टैक्स असेसमेंट में शामिल करने के लिए सीबीडीटी को पत्र लिखा है। 
  मामले की गंभीरता को देखते हुए उपभोक्‍ता मामले विभाग ने सर्विस चार्ज को Tax Assessment में शामिल करने पर विचार करने के लिए CBDT को लिखा है। — Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) September 12, 2017
 
  इसी तरह MRP से अधिक कीमत वसूल किए जाने के मामलों पर निगरानी रखने के लिए सभी राज्‍यो के Legal Metrology के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। — Ram Vilas Paswan (@irvpaswan) September 12, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें